सीतामढ़ी सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेंटर का हुआ शुभारंभ..

0

सीतामढ़ी: जिला पदाधिकारी एवम विधानसभा सदस्य सीतामढ़ी डॉ मिथिलेश कुमार ने सदर अस्पताल सीतामढ़ी में डिजिटल एक्सरे सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। 



डिजिटल एक्सरे का संचालन बृज हेल्थ सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया जा रहा है। डिजिटल एक्सरे के शुभारम्भ के साथ सदर अस्पताल में एक और आधुनिक चिकित्सकीय जाँच सुविधा बहाल हो गई है। जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा सदस्य सीतामढ़ी द्वारा एमएससीआईटी सेंटर का भी निरीक्षण किया गया जो फरवरी माह में बनकर तैयार हो जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ससमय निर्माण कार्य करवाना सुनिश्चित करे। 



इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने डायलिसिस सेन्टर, सीटी स्कैन आदि को शुरू करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी उक्त अवसर पर सिविल सर्जन सीतामढ़ी, निर्देशक डीआरडीए, मुमुक्ष कुमार चौधरी, ओएसडी विकास कुमार, डी पी एम अजीत रंजन, डॉ सुधा झा, के साथ चिकित्सक कर्मी उपस्थित रहे। 




Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top