सीतामढ़ी विधायक डीएम से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत, ज्ञापन भी सौंपा..

0

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने आज समाहरणालय में जिले के जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनसे प्राप्त जनसमस्याओं के आलोक में संबधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। 



उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले की विकास एवम कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा भी किया एवम उनसे फीड बैक भी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को पूरी गंभीरता से ले, ताकि आम जनों की समस्याओं का ससमय निदान हो सके। 



सीतामढ़ी विधान सभा सदस्य डॉ मिथलेश कुमार ने जिलाधिकारी से मिलकर जनसमस्याओं संबधी ज्ञापन भी दिया। उन्होंने मेहसौल R.O.B. के सबंध में चर्चा किया। ऑटो स्टैंड हेतु नगरपालिका बस स्टैंड में जगह चिन्हित करने को लेकर, पुलिस लाइन में एक शेड निर्माण हेतु, स्कूलों के कमिटी का जानकारी सम्बन्धी, पुनौरा और पुण्डरीक आश्रम के विकास, सीतामढ़ी विधानसभा के प्रखण्ड एवं अंचल के कर्मचारियों के रिक्तता की सूची, सीतामढ़ी शहर में मासिक फ्लैग मार्च करने, सीतामढ़ी शहर में सडक जाम से निजात हेतु क्रियाशील पुलिस की व्यवस्था आदि को लेकर जिलाधिकारी को पत्र दिया।




Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top