अभी तक जिले के किसानों से 56918.28 एमटी धान की हुई खरीद। पिछले वर्ष 36636.5 एमटी धान की हुई थी खरीद।
सीतामढ़ी: धान अधिप्राप्ति को लेकर जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर अब तक हुई अधिप्राप्ति, सीएमआर की स्थिति, किसानों की भुगतान की स्थिति, गनी बैग की उपलब्धता आदि को लेकर विस्तार से समीक्षा किया।
उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत इच्छुक एवम निबंधित किसानों से पूरी सहजता के साथ ससमय धान का क्रय करे एवम निर्धारित अवधि में हर-हाल भुगतान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने एक ओर जहाँ खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया वही सीएमआर में भी तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने निर्देश दिया कि जिलास्तर से लेकर प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी लगतार क्षेत्र भ्रमण करअपने अपने संबंधित पैक्स का निरीक्षण करते रहेंगे एवम किसानों से मिलकर धान खरीद का फीड बैक भी लेगें। किसान सलाहकार भी किसानों के घर जाकर धान क्रय संबधी जानकारी प्राप्त करेंगे एवम इच्छुक किसानों का ससमय धान खरीद हेतू आवश्यक करवाई सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण कर पैक्स का औचक निरीक्षण करूंगी एवम किसानों से भी मिलकर फीडबैक भी लुंगी। डीएम ने अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति में और भी तेजी लाने का दिया निर्देश देते हुए कहा कि जिले के अधिक से अधिक किसानों से धान का क्रय करे एवम निर्धारित अवधि में उनके खाते में उसका भुगतान भी सुनिश्चित करे।
गौरतलब हो की अभी तक जिले में 56918.28 एमटी धान का क्रय किया जा चुका है, जिसके आलोक में 7113 किसानों को 95.76 करोड़ की राशि का भुगतान उनके खाते में कर दी गई है। कुल खरीद का 92 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।पिछले वर्ष कुल 36636.5 एमटी धान की खरीद हुई थी। जिले में 179 पैक्स क्रियाशील है। 25 राइस मिलों को निबंधित किया गया है। चार सीएमआर सेंटर बनाए गए हैं।
उक्त बैठक में निर्देशक डीआरडीए मुमुक्ष कुमार चौधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रभात कुमार, जिला प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, सहित कई अधिकारी उपस्थित थे ।





