नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक..

0

सीतामढ़ी: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को जागृत करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय, नगर उद्यान सीतामढ़ी, काटा चौक, एवं रेलवे स्टेशन के पास किया गया। 



नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में यह संदेश दिया गया कि आप हेलमेट लगा कर ही मोटरसाइकल चलावे और 3 आदमी ना बैठे, कभी भी रेसिंग ड्राइविंग ना करें, तथा वाहन जांच करते समय पदाधिकारियों का आदेश का उल्लंघन ना करें। सुरक्षित चलें और लोगों को सुरक्षित रखें इसी संदेशों के लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम लोगों को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागृत करने का काम किया जाता है। 


जिला परिवहन पदाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा की नियमों सभी को पालन करना चाहिए ताकि दुर्घटना रोका जा सके ।




Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top