आमलोगों के स्वास्थ्य सेवा को लेकर पहुंची जीवन रेखा एक्सप्रेस ट्रेन।
सीतामढ़ी: जिले के बाजपट्टी स्टेशन पर 22 दिनों तक आमलोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ कराने को लेकर दुनिया की पहली लाईफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार सिविल सर्जन डॉ रमेश चन्द्र सहाय ने फिता कर किया है।
![]() |
| File pic |
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिले में सभी के सहयोग और सकारात्मक सोच से ही जिले कि चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है । इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सकारात्मक सोच का परिणाम है कि दुनिया की पहली लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन है। उन्होंने कहा कि इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में यह संजीवनी बनकर आया है। इस अभियान के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाने का आवाहन करते हुए कहा की विशेष चिकित्सकों की टीम द्वारा बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।
वहीं एसएसबी बीसवीं बटालियन के कमांडर तपन कुमार दास ने कहां की दूसरे सीमावर्ती क्षेत्रों के जवानों को भी इस अभियान के प्रति जागरूकता लाने का आवाहन किया है। कहां की इसका लाभ लोगों को देने के लिए वह सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोगों को आवाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर हर संभव सहायता हमारी टीम करेगी।
मौके पर उपस्थित इन इंडिया फाउंडेशन के सीनियर ऑपरेटिंग ऑफिसर चंद्रकांत देश पांडे ने कहा कि कोपिटियम का अनुपालन करते हुए मोतियाबिंद, डेंटल, कान, के साथ 14 वर्षों से कम आयु की पोलियो ग्रसित बच्चों की सर्जरी गहन प्रशिक्षण के बाद उन्हें समुचित उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की स्वास्थ्य की जांच के बाद इलाज और उन्हें दवा के साथ-साथ उन्हें रहने की व्यवस्था स्थानीय सरकारी स्कूल में किया गया है जो सभी मुफ्त में होगा। 22 दिनों तक आम लोगों की हर तरह के बीमारियों का इलाज के साथ-साथ उनका उपचार किया जाएगा।
Input:Bihar दर्पण





