एनएच 77 पड़ सड़क हादसा में एक की मौत चार जख्मी..

0

सीतामढ़ी: जिले में सड़क हादसा रुकने का न एनएच 77 के परसा एवं दोस्तिया सड़क के बीच ऑटो टेम्पू में हुई जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि इस घटना में चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं । टक्कर इतनी जबरस्त थी कि दोनों गाड़ी के पड़खच्चे उड़ गए हैं।  साथ ही दोनो गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई है।



बताया जा रहा है कि ऑटो फल लादकर सीतामढ़ी से सोनबरसा की ओर आ रही थी। कार सोनबरसा से सीतामढ़ी की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी।इसी बीच कार का संतुलन खो गया है और कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है। 


मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पटेरबा निवासी एवं पूर्व वार्ड सदस्य रामेश्वर राय के रूप में की गई है । घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ ओमप्रकाश थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। 



पुलिस के पहुंचने के पूर्व घटना में जख्मी चार लोगों को अपने कार में बैठाकर उप प्रमुख जय किशोर साह ललित इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गया ।जख्मी टेम्पू चालक की पहचान मेहसौल निवासी  40 वर्षीय गुरसैद के रूप मे की गईं है। 


कार में बैठे जख्मी की पहचान सीतामढ़ी राजोपट्टी निवासी अल्लाउद्दीन अंसारी एव उनके दो पुत्र क्रमश जुनैद अंसारी, सदद्दाम अंसारी, पोता आकिब अंसारी, शाहिद अख्तर के रूप में की गई है।


Source:Bihar दर्पण




Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top