बैरगनिया के पताही से दो युवक को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार..
सीतामढ़ी: बैरगनिया में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमीता सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मड़पा ताहिर गांव के संजय कुमार के आवेदन पर 2 जनवरी 21 को एक कांड दर्ज किया गया था, जिसमें आवेदक ने आरोप लगाया था कि उनके कोचिंग सेंटर बिडब्लूसी मड़पा के नाम से गलत आईडी बनाकर कुछ लोग कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट कर सेंटर को बदनाम कर रहे है। जबकि सेंटर का इससे कोई सरोकार नहीं है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर कर अनुसंधान में टेक्निकल सेल के द्वारा गलत आईडी बनाकर फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट करने वालों की पहचान साक्ष्य के साथ करने के पश्चात पताही गांव के चांद खां उर्फ एहसान अहमद-19 बर्ष,अबरार खां 22 बर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि गलत आईडी की पहचान के पश्चात फेसबुक से संपर्क कर उन सभी आईडी को बंद करवा दिया गया है,इस कुकृत्य में संलग्न अन्य को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।कांड के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी रीगा अंचल निरीक्षक दयाशंकर प्रसाद को दी गयी थी।






