सीतामढ़ी डीएम-एसपी ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर केंद्रीय चयन पर्षद(सिपाही भर्ती)परीक्षा का लिया जायजा,

0

 ▪️बिहार गृह रक्षा वाहिनी में सिपाही पद की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई...


▪️डीएम-एसपी ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर परीक्षा का लिया जायजा..




सीतामढ़ी:जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय चयन पर्षद(सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा में सिपाही पद के लिए आज हो रहे लिखित परीक्षा का कई परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर जायजा लिया। 




उन्होंने कमला बालिका विद्यालय, रामसेवक सिंह महिला विद्यालय डुमरा सहित कई विद्यालयो में पहुँचकर हो रही परीक्षा का निरीक्षण किया। गौरतलब हो कि उक्त परीक्षा जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है।सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top