सीतामढ़ी में महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक साइबर ठग को 10 जनवरी की रात गिरफ्तार किया है। सलीम अंसारी नामक आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पुणे निवासी सोमनाथ चटर्जी को निशाना बनाया था। दोनों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर उनसे 10.70 लाख रुपए ठग लिए थे। आरोपी परिहार थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव का रहने वाला है। महाराष्ट्र पुलिस ने परिहार पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया है। वहीं, पीड़ित कंप्यूटर इंजीनियर है।
![]() |
प्रतीकात्मक चित्र |
मई 2024 में की थी ठगी
थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी सोमनाथ चटर्जी को सलीम अंसारी और उसके दोस्त ने मई 2024 को वीडियो कॉल किया। खुद को सीबीआई का अफसर बताया। वहीं, जो दूसरा व्यक्ति था, उसने खुद को सीनीयर अफसर बताया। आरोपियों ने वीडियो कॉल कर पीड़ित को कहा, मनी लान्ड्रिंग के एक केस में आपके खिलाफ सबूत मिले हैं।
यह भी देखें: डिजिटल दुनिया में आप भी बनें डिजिटल
फर्जी कोर्ट अकाउंट पर पैसे मंगवाए
सोमनाथ को डराया गया। यकीन दिलाने के लिए आरोपियों ने अपनी सीबीआई वाली वर्दी भी दिखाई। पीड़ित को मोबाइल पर फर्जी अरेस्ट वारंट भी दिखाया गया। 24 घंटे तक उसे डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। पूछताछ के नाम पर बैंक की सारी डिटेल ले ली गई। आरोपियों ने बाद में उन्हें एक अकाउंट नंबर देकर कहा कि यह कोर्ट का अकाउंट है और अपने रुपए इसमें ट्रांसफर करने को कहा।
24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा
यह भरोसा भी दिलाया कि 24 घंटे के बाद सारे रुपए वापस मिल जाएंगे। इस प्रकार सोमनाथ चटर्जी ने उस अकाउंट में 10 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। 24 घंटे बाद पैसा वापस नहीं मिलने पर उन्होंने आरोपी का फोन ट्राई किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुणे के साइबर पुलिस स्टेशन में मई में ही मामला दर्ज कराया था।
यह भी देखें: चंद्रयान-3 की मॉडल एयरक्राफ्ट
तब से लेकर आरोपी की पहचान करने से लेकर उसकी सारी जानकारी जुटाने तक मुंबई पुलिस 10 जनवरी को बिहार पहुंची। स्थानीय न्यायालय से अनुमति लेने के बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल, आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और किन-किन लोगों को ठगा है।
ग्रामीण बोले- सीधा लड़का था
ग्रामीणों का कहना है कि सलीम साधारण जीवन जीता था। उसकी ऐसी गतिविधियों का किसी को अंदाजा नहीं था। अचानक गांव में पुलिस के आने से हर कोई हैरान रह गया है।
Mere sath v fraud ho gya hai pls help me
जवाब देंहटाएं