निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 को लेकर आम आवाम को जागरूक करने के निमित प्रभात फेरी का हुआ आयोजन

0

सीतामढ़ी: निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के प्रचार-प्रसार हेतु तथा आम जनमानस को जागरूक करने को लेकर कमला गर्ल हाई स्कूल परिसर से प्रभात फेरी का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। 

प्रभात फेरी रैली मर्यादा पथ होते हुए विश्वनाथपुर चौक, जेल रोड, महावीर चौक से कमला बालिका उच्च विद्यालय में समाप्त हुई। प्रभात फेरी रैली में कमला बालिका की छात्राओं द्वारा जागरूकता को लेकर जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here


मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराएं का नारा दिया गया। 

वही प्रभात फेरी रैली समापन समारोह स्थल पर जिला निवार्चन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, कोई भी चुनाव मताधिकार के प्रयोग से होता है। सभी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। 


उन्होंने अपील की कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं, आगामी निर्वाचन में अपनी भागीदारी अवश्य निभाये। महिलाओं के साथ जो लड़कियां 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी है वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि जो भी नागरिक 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

उक्त रैली में अपर समाहर्ता मनीष कुमार शर्मा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार,  जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कमला बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ सभी छात्राएं उपस्थित थे।


PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 , 88773 52086 पर कॉल या whatsapp मेसेज कीजिये |

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+919304651260

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+918877352086

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top