भूमि विवाद के मामलों को अब थाना के द्वारा ही आवेदनों को पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन,भू-समाधान पोर्टल से भूमि विवाद की होगी मॉनिटरिंग..

0

भू-समाधान पोर्टल से संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं अंचल पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सीतामढ़ी: समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में शुक्रवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं अंचल अधिकारियों को भू समाधान पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अपर समाहर्ता, राजस्व के द्वारा उक्त प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।


जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि विवादों के प्रभावी निष्पादन एवं अनुश्रवण तथा इसके नियंत्रण को गंभीरता से  लेते हुए भूमि जनित मामलों के विस्तृत समीक्षा एवं विश्लेषण हेतु आवश्यक डाटा के लिए भू समाधान पोर्टल का निर्माण किया गया है ।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का विस्तृत विवरण इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा यथा-वादी एवं प्रतिवादी का विवरण, भूमि विवाद का विवरण, भूमि का विवरण ,वादी एवं प्रतिवादी  द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों का विवरण, विवाद से संबंधित घटना और वारदात का विवरण, न्यायालय में प्रक्रियाधीन वाद का विवरण, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा भूमि विवाद के निराकरण हेतु कृत कार्रवाई का विवरण इत्यादि की संपूर्ण जानकारी उक्त पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। 

विवरण को अपलोड करने की क्या प्रक्रिया होंगी इससे संबंधित संपूर्ण बातों की जानकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण में उपलब्ध कराई गई। 

भू-समाधान पोर्टल से भूमि विवाद की होगी मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी ने कहा कि इससे भूमि विवादों के उच्चतम स्तर तक निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को प्राथमिक सूचना की विस्तृत जानकारी होगी।भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से आकलन किया जा सकेगा तथा इससे संबंधित अधिकारियों के उत्तरदायित्व के निर्धारण में भी सहायता मिलेगी एवं भूमि विवादों की उच्चस्तरीय समीक्षा में आसानी होगी।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

भूमि विवाद के मामलों को अब थाना के द्वारा ही आवेदनों को पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए भू-समाधान पोर्टल बनाया गया है। भूमि-विवाद के सभी तरह के मामले का समाधान पोर्टल से होगा। मैनुअल आवेदन की भी इस पोर्टल पर इंट्री की जायेगी। ऑनलाइन करने का प्रावधान थाना स्तर पर होगा आवेदनों को हर हाल में पोर्टल पर लोड करना होगा। पोर्टल से थाना-अंचल से लेकर राज्य स्तर के अधिकारी जुड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें: मेरा पति है…शादी नहीं कर रहा’:नवादा में लड़की ने लड़के को दौड़कर पकड़ा, कहा-मेरी शादी करवा दो....जानिए पूरा मामला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top