पिस्टल से काटा ब्रेकअप पार्टी का केक, उ त दोसरा डोली में सवार…पर नाचा, अब खोज रही है पुलिस..

0

समस्तीपुर: प्यार, तकरार और ब्रेकअप। आजकल युवाओं के बीच यह आम बात हो गई है। गर्लफ्रेड-बॉयफ्रेंड के बीच ब्रेकअप की जानकारी अक्सर किसी को नहीं मिल पाती है क्योंकि दोनों इसे छिपाते हैं। लेकिन, बिहार के समस्तीपुर से गर्लफ्रेड से ब्रेकअप का एक अजीबोगरीब मामला सामने  आया है। जब दो दिल जुड़े तो किसी को पता नहीं चला। लेकिन दिलों के टूटने पर ऐसा धमाका हुआ कि पिस्टल तक निकल गया। बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप का जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर उसने साज-सज्जा, नाच-गान, खान-पान से भरपूर रंगीन महफिल सजाई और पिस्टल से केक काटकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। उसके बाद हथियार लहरा-लहरा कर दोस्तों के साथ मस्ती और डांस किया। इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया।

वीडियो देखिये:


यह घटना समस्तीपुर के विद्यापति नगर इलाके की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल होता रहा। वीडियो में एक युवक अपने दोस्तों के साथ सजे-धजे एक घर में पिस्टल से केक काटते दिख रहा है। वायरल वीडियो में केक पर अमित एंड निशा ब्रेकअप डे लिखा हुआ है। वीडियो में पीछे दर्द भरा भोजपुरी गाना उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल, तीर हमरा करेजवा के पार हो गईल गाना भी बज रहा है। हालांकि, पुपरी लाइव इस वीडियो के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

चर्चा के अनुसार, यह वीडियो समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाने के मनियारपुर गांव का है। वीडियो देखने से लगता है कि यह ब्रेकअप पार्टी वैसी जगह आयोजित की गयी है, जो आबादी से हटकर है। इसके लिए युवक ने बेहतर साज-सज्जा की है। रंग बिरंगी रोशनी वाले बल्ब भी लगाये गये हैं। ड्रोन कैमरा से पार्टी की तस्वीर भी ली जा रही है। पार्टी में खाने-पीने की भी व्यवस्था थी। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में एक युवक अपने दर्जनों दोस्तों के साथ प्रेमिका की याद में ब्रेकअप पार्टी मनाते हुए पिस्टल से केक काटते दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही वहां "उ त दोसरा के डोली में सवार हो गइल, तीर हमरा करेजवा के पार हो गइल"… भोजपुरी गाने पर जमकर डांस हुआ। ड्रोन कैमरे से इसे शूट भी किया गया।

केक पर ‘अमित एंड निशा ब्रेकअप डे’ लिखा हुआ है। युवक पिस्टल से दोनों केक काटता है और दोस्तों को खिलाता है। जिसके बाद एक दूसरा युवक भी देसी कट्‌टा के साथ नजर आया।

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

पीछे रितेश पांडे का भोजपुरी गाना “उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल, बज रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल ये वीडियो वायरल हो गया है। मामले को लेकर अभी कुछ कहा नहीं गया है। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच मे जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top