सीतामढ़ी जिलान्तर्गत परिहार प्रखंड के बीइओ को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार..

0

सीतामढ़ी: निगरानी विभाग टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। सोमवार को सीतामढ़ी (Sitamarhi) जिलान्तर्गत परिहार प्रखण्ड (Parihar Block) के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार (Parihar BEO Arrested) किया।वहीं विजिलेंस की टीम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पटना (Patna) अपने साथ ले गई।

प्रधान शिक्षक के पद को लेकर 50 हजार में हुई थी डील :

परिहार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय राजवाड़ा के प्राचार्य को लेकर शिक्षक अरुण कुमार से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय की 50 हजार रुपये में डील हुई थी। पूर्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय (BEO Kishori Prasad Rai) के द्वारा शिक्षक अरुण कुमार को प्राचार्य के पद से हटा दिया गया था। दोबारा प्राचार्य के पद के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। जिसको लेकर अरुण कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी।

वीडियो देखने के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

डीएसपी विजिलेंस के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया की परिहार बीइओ चांदी राजवाड़ा विद्यालय में पोस्टिंग के एवज में घूस मांग रहे थे। सीतामढ़ी आईबी में विजिलेंस टीम ने मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले की जानकारी दी है। बीईओ की गिरफ्तारी से पूरे जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है ।

 वीडियो देखिये :      

लगातार की जा रही है कार्रवाई : 

निगरानी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी प्रसाद राय को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दरअसल निगरानी विभाग विशेष निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा लगातार बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय को गिरफ्तार किया गया है।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top