Miss India 2022: 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया मिस इंडिया 2022 का ताज..

0

Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 3 जुलाई (रविवार) को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का खिताब जीता। जियो वर्ल्ड (Jio World) कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में, राजस्थान की रूबल शेखावत (Rubal Shekhavat) फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश (UP) की शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप चुना गया। 

इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के जूरी पैनल में अभिनेत्री नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज शामिल थे। सितारों से सजी इस शाम में अभिनेता कृति सनोन, लॉरेन गॉटलिब और ऐश चैंडलर ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। वहीं, इस शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया था। इस इवेंट के लिए सिनी ने सिल्वर कलर का खास हाई स्लिट गाउन चुना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में ही हुआ है। लेकिन वे कर्नाटक में रहती है। पढाई में तेज सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही वह सीएफए (CSF) (चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट) की स्टडी कर रही हैं। सिनी को बचपन से ही डांस का काफी शौक रहा है। महज 4 साल की उम्र से वह डांस करती आ रही है। सिनी एक बेहद ही अच्छी भरतनाट्यम डांसर है और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज परफॉरमेंस किया। सिनी के सोशल मीडिया साइट पर भी उनके डांस की झलकियां देख सकते है। उनके डांस के क्लिप खूब वायरल  हुए है और कोई भी उनके डांस को देखकर दिल खो बैठता है।

ट्रेंड होने लगे ये सवाल:

सिनी के मिस इंडिया बनते ही, उन्हें लेकर गूगल Google) पर कई सवाल ट्रेंड होने लगे.. और गूगल पर सिनी को लेकर जो सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए, वो हैं- सिनी शेट्टी की हाईट, सिनी शेट्टी का वजन, सिनी शेट्टी की उम्र, सिनी शेट्टी शेट्टी का परिवार और सिनी शेट्टी की तस्वीरें..

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित:

सिनी को डांस करने का बहुत शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। वह प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं और प्रियंका के सफर को देखते ही उन्होंने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था।

रह चुकीं हैं मिस कर्नाटक (Miss Karnatak):

सिनी शेट्टी पहले से ही इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और 'मिस इंडिया कर्नाटक' (Miss India Karnatak) की पूर्व विजेता रह चुकी हैं। बता दें, यह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर वर्तमान में उनके 85K+ फॉलोअर्स हैं। 

मिस वर्ल्ड (Miss World) में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने के बाद अब वह 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। बता दें, साल 2021 में भारत की हरनाज संधू (Harnaj Sandhu) ने मिस यूनिवर्स ( Miss Universe ) का खिताब जीता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top