पुपरी: सीतामढ़ी जिले के नगर परिषद पुपरी अंतर्गत सिंगियाही रोड निवासी लालमोहन ओराव के पुत्र “आर्यन कुजुर” (मनोज) ने 17-19 जुलाई को प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल लीग “आई.एच.एफ.एफ” (IHFF: International Health, Sports & Fitness Festival ) में ब्रॉंज़ मेडल जीत कर अपने पूरे परिवार सहित जिले और राज्य का नाम ऊंचा किया। जहाँ देश और विदेश से बड़े-बड़े नामी सिलेब्रिटीज़ उपस्थित थे।
आर्यन ने अपने पहली फ़ाइट में दिल्ली के खिलाड़ी को पहले ही नॉक में हरा कर अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए एकतरफ़ा जीत अपने नाम किया। इसी जीत के साथ आर्यन सेमीफाइनल की ओर बढ़ गए। दूसरे दिन गोवा के फ़ाइटर को भी पहली पारी में ही पस्त कर के आर्यन ने फ़ाइनल फ़ाइट की तरफ़ रुख़ किया। वहीं 19 जून को फ़ाइनल फ़ाइट में मुंबई के फ़ाइटर को बराबरी टक्कर देते हुए तीनो पारी खेलने बाद डिसिज़न में 2 अंक से पराजित हुए। इसी के साथ आर्यन ने ब्रॉंज़ मेडल अपने नाम किया।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
आपको बता दें कि “आई.ईच.एफ.एफ” (International Health, Sports & Fitness Festival) भारत का सबसे बड़ा ऐथ्लीट फ़ेडरेसन है। जहां इस साल भारत का सबसे बड़ा बॉडीबिल्डिंग कॉम्पटिशन “शेरू क्लासिक” भी आयोजित किया गया।
आपको बता दूं कि इससे पहले 26 फ़रवरी 2022 को मणिपुर कर्नाटक में आयोजित सूपर ह्यूमन बैटल ग्राउंड फ़ाइनल नाइट में आर्यन ने बेमिसाल जीत अपने नाम दर्ज किया था। 02 जनवरी 2022 को “ऑल इंडिया मिक्स मार्शल आर्ट फ़ेडरेशन” में बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र व नागालैंड के दमदार खिलाड़ियों को पराजित कर सिल्वर मेडल का ख़िताब अपने नाम किया और इसी के साथ जीत का परचम लहरा कर बिहार का नाम रोशन किया।
इससे पूर्व बैंगलोर में आयोजित 28 अक्टूबर 2021 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल मैच “अबु धाबी कॉम्बैट 2022" में थाईलैंड के फ़ाइटर को पराजित कर ब्रॉंज़ मेडल का ख़िताब जीता था।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
विदित है कि आर्यन कुजूर उर्फ "मनोज" विगत कई वर्षों से मुंबई में रहकर मार्शल आर्ट की तैयारी कर रहे हैं। आर्यन बचपन से ही मेधावी छात्र रहे है साथ में खेल कूद में भी ज्यादा रुचि होने के कारण शहर स्थित एल० एम० हाई स्कूल से मैट्रिक पास होने के बाद मुंबई चले गए जहां मार्शल आर्ट क्लास जॉइन किया। कड़ी मेहनत के दम पर बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। बैंगलोर में आयोजित "ऑल इंडिया मिक्स मार्शल आर्ट" में भाग लिया। जिसमें आर्यन ने महाराष्ट्र व नागालैंड के दमदार खिलाड़ियों को पराजित कर सिल्वर मेडल का खिताब अपने नाम कर बिहार का नाम रौशन किया।
बताते चले कि आर्यन ने हाल ही में ऑल इंडिया मिक्स मार्शल आर्ट फ़ेडरेशन में तमाम राज्य के फ़ाइटर को पराजित कर सिल्वर मेडल का ख़िताब अपने नाम किया था। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य विश्व मंच पर मार्शल आर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
आर्यन को puprilive की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आप एक दिन जरूर देश के प्रतिनिधित्व करेंगे।