अजब-गजब: लव मैरिज के 45 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार: पति बोला- पहले से अफेयर था; बोल रही थी- आपके साथ नहीं रहना..

0

बिहार के पटना (Bihar Patna) में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक लड़की को लड़के से प्रेम हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। इसके बाद दोनों ने शादी करने के लिए घरवालों से कहा तो घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। तब दोनों ने अपने-अपने घरवालों का मनाया उन्हें शादी करने के लिए राजी कर लिया। 45 दिन पहले दोनों की शादी धूमधाम से हो गई। कायदे से कहानी की हैप्पी एंडिग हो जानी चाहिए लेकिन इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया। दरअसल शादी के बाद लड़की को अपने पुराने प्रेमी की भी याद आने लगी। उसे पति से ज्यादा प्रेमी के प्यार को मिस करने लगी जिसके बाद वह पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई।

पति का कहना है कि वो किसी और से बात करती थी।  एक बार मैंने उसे फोन पर बात करते पकड़ लिया था। वो बोली- मैं आपके साथ नहीं रहना चाहती हूं। उसी के साथ रहना है। मुझे वो ही चाहिए। इसके बाद हमारे बीच झगड़ा हुआ था। वो मेरे घर का सामान तोड़कर और कैश, ज्वेलरी लेकर भाग गई। परेशान पति ने नौबतपुर थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पति ने बताया कि वह अपने साथ 20 हजार कैश, मंगलसूत्र और ज्वेलरी लेकर चली गई।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

नौबतपुर के रैनिया गांव निवासी लालदेव यादव के पुत्र सत्यानंद (22) की मुलाकात लगभग 2 साल पहले सराय बाजार के सुमन उर्फ रानी कुमारी (20) से हुई थी। दोनों के बीच धीरे धीरे प्यार पनपने लगा। प्यार इतना गहरा होता चला गया कि दोनों रात रात भर मोबाइल से बातें करने लगे। जब इसकी भनक परिवार के लोगों को लगी तो परिवार के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े: अजब-गजब: लव मैरिज के 45 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार: पति बोला- पहले से अफेयर था; बोल रही थी- आपके साथ नहीं रहना.....

परिवार वालों के विरोध के बाद सुमन और सत्यानंद ने एक दूसरे से प्यार की बात को कबूल करते हुए घरवालों से शादी कराने की बात कही। परिवार वालों की मर्जी के बाद सुमन कुमारी एवं सत्यानंद की शादी 27 अप्रैल 2022 को धूमधाम से करा दी गई।

पति का आरोप है कि कि शादी के बाद जब सुमन ससुराल पहुंची तो रात रात भर किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी। जब पति इसका विरोध किया तो वह पति के बातों को भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

इस बीच सोमवार को पति को रात में सो गया। इसके बाद सुमन घर में रखे गए नकद ₹20,000 एवं मंगलसूत्र सहित सोने के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गए। घटना के बाद नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। बातचीत के क्रम में सत्यानंद ने बताया कि शादी से पूर्व की सुमन का किसी दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बात की जानकारी उसे नहीं थी। जब उसने अपने पूर्व के प्रेमी से बात करने से मना किया तो वह ससुराल से नकद, सोने के गहने, मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top