सीतामढ़ी की बेटी "सादिया" आपके एक मिसकॉल के पूरे देश में नाम ऊंचा कर सकती है..

0

सीतामढ़ी: लिटिल मास्टर (Little Master) सीजन 5 के डांसिंग कॉम्पिटीशन (Dancing Competition) में सीतामढ़ी की 11 वर्षीय सादिया परवीन धूम मचा रही है। सादिया परवीन ने जी टीवी पर प्रसारित होने वाले लिटिल मास्टर सीजन 5 में अपना जलवा बिखेर कर सभी को हैरान कर दिया है। सादिया सीतामढ़ी जिले के छोटे प्रखंड नानपुर की रहने वाली है। 

सादिया की पिता का नाम मोहम्मद चांद है। सादिया की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है बिहार सहित पूरे जिले के लोग सादिया की जबरदस्त डांसिंग परफॉर्मेंस को देख सादिया की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अभी 10 बच्चों का एलिमिनेशन जारी है। सीतामढ़ी के लोग सादिया को फिनाले में पहुंचाने की दुआ कर रहे हैं। जिलेवासियों के साथ-साथ पूरे बिहार के लोग सादिया को जिताने के लिए वोटिंग कर रहें हैं।

वही सादिया के परफॉर्मेंस से लिटिल मास्टर के कई जज भी आश्चर्यचकित हैं। सादिया 11 साल की है और वह अपने परफॉर्मेंस से सीतामढ़ी सहित पूरे देशवासियों का दिल जीत रही है। अपने डांस के बदौलत सादिया ने सीतामढ़ी जिले के नानपुर से लेकर मुंबई तक का सफर तय किया है। अब वह देशवासियों के दिल में बसने लगी है।

बता दें कि प्रत्येक बिहार बारसोई सादिया के फिनाले में पहुंचने की उम्मीद जाता रहा है और उसे अधिक से अधिक वोट मिले इसे सुनिश्चित कराने के लिए 9152915250 नम्बर पर मिस कॉल देने की अपील कर रहा है। सादिया के पिता दिल्ली में बैग बनाने का काम करते हैं और उनकी बेटी ने पूरे देश में अपना नाम रोशन कर दिया है। जिसके बाद पूरे जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है। लोग सादिया की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

जो लोग मिसकॉल कर दिए है और जो नहीं किये है वे सब एक बार फिर मिसकॉल कर सकते हैं। सबका वोट काउंट होगा। नंबर वही है: 9152915250

सादिया को जीत के लिए अभी और वोटिंग की जरूरत हैं। वोटिंग हर सप्ताह शनिवार रात्रि 09 बजे से सोमवार सुबह 09 तक कर सकते हैं।

वोटिंग अभी 2 सप्ताह और चलेगा। उसके बाद ही रिजल्ट आएगा। आपलोग वोटिंग कर के सीतामढ़ी की बेटी सादिया को फाइनल में जाने में सपोर्ट कीजिएं।

एक बार और जोड़ लगाइये शेयर कीजिएं। ताकि हमलोगों का मेहनत कामयाब हो सके और सादिया Zeetv के लिटिल मास्टर के ग्रैंड फिनाले जीत कर मां सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी सहित पूरे बिहार का नाम और ऊंचा कर सके।

मिसकॉल कीजिएं। वोट कीजिएं। शेयर कीजिएं।


Input: First Bihar Jharkhand

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top