सीतामढ़ी उप विकास आयुक्त स्वयं हँसुआ लेकर किया गेहूं कटनी, इससे पूर्व डीएम भी फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में काटे थे गेहूं.

0

सीतामढ़ी: बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रवि गेंहू फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण उप विकास आयुक्त विनय कुमार के द्वारा सुप्पी प्रखंड के बभनगामा पंचायत में किया गया।

 ये भी पढ़े:सीतामढ़ी डीएम अपने हाथों से किया गेहूं कटनी..

उप विकास आयुक्त विनय कुमार किसानों खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है, जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में  कुल 19 किलो 800 ग्राम गेंहू का उपज पाया गया। 

उप विकास आयुक्त ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवम उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। 

इस अवसर पर श्री विजय कुमार पांडये जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्पी सौरभ सुमन,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक उपस्थित थे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top