माता जानकी की भूमि को राष्ट्रीय एवम अतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत: आयुक्त

0

प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत मिहिर कुमार सिंह ने सीतामढ़ी पहुँचकर जिले के वरीय पदाधिकारियो के साथ बैठक कर विकास कार्यो का किया समीक्षा। स्वास्थ्य, आवास, मनरेगा, शहरी विकास,भूअर्जन, राजस्व, विधिव्यवस्था आदि का विस्तृत समीक्षा कर दिए कई निर्देश।


सीतामढ़ी: प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत मिहिर कुमार सिंह ने  सीतामढ़ी भ्रमण के क्रम में समाहरणालय में जिलाधिकारी सहित जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो का विस्तृत समीक्षा किया। 

उन्होंने स्वास्थ्य, आवास योजना, मनरेगा सड़क, भूअर्जन, एनएच, नगर निकाय, ठोस कचरा प्रबंधन, शहरी विकास,पर्यटन आदि से संबधित योजनाओं की अधतन स्थित की जानकारी प्राप्त कर संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के  क्रम में सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, एईएस एवम जेई (चमकी बुखार), काला ज़ार, आदि का विस्तृत समीक्षा किया एवम उपस्थित सिविलसर्जन को दिए कई निर्देश।

जिले के वरीय अधिकारी सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों के सप्ताह में तीन दिन औचक निरीक्षण कर जिलाधिकारी को प्रतिवेदन देंगे। उन्होंने चमकी बुखार पर नियंत्रण को लेकर कहा कि सभी संबधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है, चमकी से बचाव की जानकारी एवम समय पर उपचार करना।   

भूअर्जन की समीक्षा के क्रम एनएच 104 एवम 527c सहित विभिन्न योजनाओं का समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में जिला भूअर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अविलम्ब भूअर्जन के कार्य को पूर्ण कर ताकि ससमय परियोजना के कार्य को पूर्ण किया जा सके।  उन्होंने कहा कि जिन रैयतों का बकाया है उनका एक सप्ताह में भुगतान कर रिपोर्ट करें। 

सीतामढ़ी शहर की विकास, ड्रेनेज सिस्टम एवम जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतू अभियंताओं के सहयोग से विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में  ठोस कचरा प्रबंधन एवम वर्मी कंपोस्ट योजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा किया एवम  कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

 अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी को राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र स्थापित करने को लेकर वरीय पदाधिकारियो के साथ व्यापक चर्चा किया एवम कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि इसको लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।  

जिले के किसानों की आय में वृद्धि को लेकर सरकार की योजनाओ से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने एवम नगदी फसल सब्जी,फल आदि की संभावनाओं पर कार्य करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने जिले में चल रही पर्यटक योजनाओ का भी समीक्षा किया एवम उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष भु सर्वेक्षण के कार्यो दाखिल खारिज, सैरात बंदोवास्ति, अतिक्रमण, निलामपत्र वाद आदि का भी समीक्षा कार्य कई निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण पुल-पुलियों के निर्माण कार्य का भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश  दिया। विधिव्यवस्था के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि भूमि विवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखे कि भूमि विवाद के कारण विधिव्यवस्था की समस्या उत्पन्न नही हो। उन्होंने वैसे भूमि विवाद की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे विधिव्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनती है।उन्होंने विधिव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमो की विस्तृत समीक्षा किया।  

उक्त बैठक में जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव,उप विकास विनय कुमार, एडीएम कृष्ण कुमार गुप्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, सिविलसर्जन सीतामढ़ी, डीएमओ, डीटीओ रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई पदाधिकारी  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top