पुपरी शहर के सिंगियाही रोड निवासी “लालमोहन ओराव” के पुत्र “आर्यन कुजुर” (मनोज) ने 26 फरवरी को कर्नाटक के मणिपुर में आयोजित सूपरह्यूमन बैटल ग्राउंड फ़ाइट नाइट में एक बार फिर पुपरी के लाल आर्यन कुजुर ने अपने शहर और बिहार का झंडा ऊँचा लहराया। फाइट वीडियो देखने के लिए इस लाइन पर क्लिक करें।
Advertisment
आपको बता दें यह फ़ाइट केरल के विजिन और आर्यन के बीच हुआ जिसमें आर्यन ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर के एक तरफ़ा जीत अपने नाम किया उसी के साथ आर्यन ने अपना नाम साउथ एसिया के टॉप 10 मिक्स मार्शल आर्ट के फ़ाइटर्ज़ में दर्ज किया। इसके साथ ही आर्यन सीतामढ़ी डिस्ट्रिक्ट के पहले एमएमए फ़ाइटर बन गए।
आपको बता दूं कि इससे पहले 02 जनवरी 2022 को “ऑल इंडिया मिक्स मार्शल आर्ट फ़ेडरेशन” में बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र व नागालैंड के दमदार खिलाड़ियों को पराजित कर सिल्वर मेडल का ख़िताब अपने नाम किया और इसी के साथ जीत का परचम लहरा कर बिहार का नाम रोशन किया।
इससे पूर्व बैंगलोर में आयोजित 28 अक्टूबर 2021 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल मैच “अबु धाबी कॉम्बैट 2022" में थाईलैंड के फ़ाइटर को पराजित कर ब्रॉंज़ मेडल का ख़िताब जीता था।
विदित है कि आर्यन कुजूर उर्फ मनोज विगत कई वर्षों से मुंबई में रहकर मार्शल आर्ट की तैयारी कर रहे थें। वे बचपन से ही मेधावी छात्र रहे है साथ मे खेल कूद में भी ज्यादा रुचि होने के कारण शहर स्थित लालचंद मदन से मैट्रिक कर वे मुंबई चले गए जहां मार्शल आर्ट क्लास जॉइन किया फिर बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया मिक्स मार्शल आर्ट में भाग लिया जो बैंगलोर में आयोजित किया था जिसमे मनोज कुमार ने महाराष्ट्र व नागालैंड के दमदार खिलाड़ियों को पराजित कर सिल्वर मेडल का खिताब अपने नाम कर बिहार का नाम रौशन किया।
पुपरी नगर के सिंगियाही रोड निवासी रेलवे कर्मचारी लालमोहन ओराव के पुत्र आर्यन कुजुर उर्फ़ मनोज ने अपने नाम कर पुपरी सहित जिलेवासियों का नाम रौशन किया । आपको बताते चले कि आर्यन ने हाल ही में ऑल इंडिया मिक्स मार्शल आर्ट फ़ेडरेशन में तमाम राज्य के फ़ाइटर को पराजित कर सिल्वर मेडल का ख़िताब अपने नाम किया था।
प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य विश्व मंच पर मार्शल आर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
आर्यन को puprilive की ओर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आप एक दिन जरूर देश के प्रतिनिधित्व करेंगे।
अगर हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगे तो जरूर शेयर कीजिएं।