पटना: अब पटना से सूरत जाना अब और भी आसान होने वाला है। इसको लेकर विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) 22 फरवरी से सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है।
मालूम हो कि बिहार से गुजरात के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से यात्रियों को वाया दिल्ली एवं अन्य शहरों से जाने को लेकर विकल्प मौजूद होता है। बता दें कि इससे यात्रियों को अधिक पैसे चुकाने पड़ते हैं, साथ ही 3-4 घंटे का सफर 9-10 घंटे में करना पड़ता है।
22 फरवरी से होगी उड़ान की शुरुआत...
अब स्पाइसजेट (Spicejet) द्वारा सूरत के लिए सीधी फ्लाइट सेवा बहाल होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सूरत के लिए सीधी उड़ान 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है। पटना से सूरत आने-जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध होगी। कम समय में यात्री अब सीधा सूरत आ और जा सकेंगे।
फ्लाइट के शेड्यूल
सूरत की फ्लाइट को लेकर Spicejet ने शेड्यूल जारी कर दिया है। फ्लाइट SG-432 पटना से दोपहर 12.30 में उड़ान भर कर 02.50 में सूरत पहुंचेगी। वहीं वापसी में SG-431 सूरत से दोपहर 03.30 में टेक टेकऑफ़ करेगी और शाम के 05.50 में पटना लैंड करेगी। बता दें कि यह उड़ान सप्ताह में दो दिन होगी।
Input: Darbhanga Jila
Advertisment
Advertisment





