बेहटा में निःशुल्क मेडिकल कैम्प में 517 लोगों का हुआ फ्री चेकअप..

0

पुपरी: भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में यशी कृष्णा आई विज़न एवं नवजीवन अस्पताल सीतामढ़ी के सहयोग से पुलवामा शहीदों के सम्मान में बेहटा पुस्तकालय में निःशुल्क मेडिकल कैंप की आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा आशीष रंजन के द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मंत्री सीताराम यादव जी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रवीण कुमार रहें। 


इस निःशुल्क कैंप के माध्यम से कुल 517 लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप के साथ निःशुल्क दवा वितरण किया गया । इसमें उपस्थित जिला परिषद सदस्य विश्वनाथ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बिपिन चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी जी, पूर्व मुखिया कुंदन कुमार, भूतपूर्व मुखिया राजीव चौधरी, सुनील यादव, संजय चौधरी, केशव कुमार, हरिओम कुमार, श्रीराम कुमार, आशुतोष मिश्रा, केशवेंद्र मिश्रा, सुशील कुमार,अनमोल कुमार, कुणाल कुमार, वैभव कुमार, मृत्युंजय कुमार, रजनीश पांडे, बरजेंदू कुमार, सुमंत सुमन, कुंदन, नवीन चौधरी, संजय चौधरी मुन्नू चौधरी राजीव चौधरी, अनिल कुमार चौधरी दिनेश चौधरी  प्रशांत चौधरी, बैजनाथ मिश्रा, सुनील कुमार मधुप, पप्पू चौधरी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।





Advertisment





Advertisment





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top