सरस्वती पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने दिए दिशा निर्देश, किसी भी सार्वजनिक स्थान में नहीं होगी पूजा..

0

जिले में शांतिपूर्ण एवम पूर्ण सद्भावना के वातावरण में सरस्वती पूजा का आयोजन एवम विधिव्यवस्था संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने किया बैठक।


सीतामढ़ी: जिले में सस्वती पूजा एवम आने वाले पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवम सद्भावना के वातावरण में मनाने एवम विधिव्यवस्था को संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने समाहरणालय परिचर्चा भवन में बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में ही पूजा का आयोजन होगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान में पूजा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थान तिथि एवं समय पर ही विसर्जन हो इसे हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। 

17 जनवरी को सूर्यास्त के पूर्व विसर्जन करवाना सुनिश्चित कर लेंगे। विसर्जन जुलूस के रूप में नहीं निकलेगा। कोई भी विसर्जन बिना पुलिस दल की उपस्थिति में नहीं होगा।  जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक थाना बार यह सुनिश्चित कर लेंगे कि कहां-कहां मूर्ति स्थापित हो रही है। वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव, मुखिया आदि जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे एवम उनसे लगातार संपर्क बनाए रखेंगे।

उन्होंने कहा कि बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष आपस में लगातार संपर्क में रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लगातार सघन वाहन जांच चलाने एवं अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर औचक छापामारी करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन, पुलिस एवं उत्पाद विभाग संयुक्त जांच अभियान भी चलाए और रात्रि गश्त अनिवार्य रूप से करें। 


जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर क्षेत्र भ्रमण करें और वहां शांति समिति की बैठक भी आयोजित करें। यह भी निर्देश दिया कि प्रिवेंटिव कार्यवाई के तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 107 के एवं सीसीए 3 के तहत अधिक से अधिक प्रस्ताव भेजे ताकि समय बाउंड डाउन कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि गुंडा पंजी का अवलोकन कर लें और उसे अपडेट भी कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर रखें एवं चल रही भ्रामक, तथ्य हीन एवं सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाली खबर पर त्वरित कराई कार्यवाही करें , साथ ही इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारी एवं जिला नियंत्रण कक्ष को भी दें।


उन्होंने कहा कि सभी थाना अध्यक्ष स्पेशल ब्रांच एवं आईबी के पदाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मोबाइल नंबर अपने पास जरूर रखें, साथ ही समिति के सदस्यों के पास पहचान पत्र हो इसे भी सुनिश्चित करे।छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से ले। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अपने वरीय अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके और उसे बड़ी घटना बनने से रोका जा सके। 


एसपी अनिल कुमार ने कहा कि थाना वार पूर्व की घटनाओं को विस्तृत रूप से अवलोकन कर ले,एवम उनके कारणों को जान लें और अभी से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले। पूजा स्थल पर सरकार के कोविड-19 का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करवाना सुनिश्चित करवाएं । उन्होंने कहा की जिले के सुदूर क्षेत्रों पर भी अपनी पैनी नजर बनाए रखें । यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से ही व्यवस्थित प्लान तैयार कर लें । सूचना तंत्र को अधिक से अधिक मजबूत कर लें साथ ही चौकीदारों का भरपूर उपयोग करें । 

सभी थानाध्यक्ष अपनी गस्ती को बढ़ा देंगे और क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर उनका फीडबैक भी लेंगे ।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी वरीय अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल अधिकारी भी लगातार सक्रिय रहेंगे और अपने-अपने सूचना तंत्र का भरपूर उपयोग करेंगे । विधि व्यवस्था में थोड़ी सी भी लापरवाही एवम शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी । 

Advertisement


उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त तरनजोत सिंह, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार,पीजीआरओ महेश कुमार दास, सभी एसडीओ सभी एसडीपीओ सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी के साथ-साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top