सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर आसन्न पंचायत चुनाव की तैयारियों का समीक्षा किया। उन्होंने ऑफ लाइन एवम ऑन लाइन माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि हर हाल में ससमय प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें।
मतदान केंद्र से संबधित दावा आपत्ति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई। उन्होंने प्रखंडवार मतदाता सूची की तैयारियों एवम मतदान केंद्र की स्थापना संबंधी किये जा रहे कार्यो की भी समीक्षा किया एवम जिला पंचायती राज पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने शांतिपूर्ण एवम निष्पक्ष चुनाव को लेकर विधिव्यवस्था की तैयारियों के संबंध में उपस्थित वरीय अधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया।
Advertisment




