बड़ी खबर: बिहार सरकार ने पहली से पांचवीं तक के भी स्कूल खोलने का लिया निर्णय..

0
बिहार: बिहार के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर हैं। अब 01 मार्च के पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। बिहार सरकार द्वारा 04 जनवरी से नौंवी से बारहवीं तक के स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। वही 08 फरवरी से छठी से आठवीं तक का स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। 

File Pic


सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि कोरोना को देखते हुए फिलहाल 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल आने की अनुमति दी जाएगी। स्कूल और कक्षा ने covid-19 के सभी प्रावधानों के सामाजिक दूरियां और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।


शनिवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सरकार ने पहली ने पांचवीं तक के सभी कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी गयी हैं। राज्य में पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए प्राइवेट और सरकारी स्कूल 01 मार्च से से खोले जायेंगे।


सरकारी स्कूल में बच्चों को दो-दो मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना को देखते हुए फिलहाल एक दिन में 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल आने की अनुमति दी जाएगी। बाकी 50 प्रतिशत बच्चों को अगले दिन आने की अनुमति होगी। जबकि स्कूल के सभी शिक्षकों को आना अनिवार्य रहेगा।


मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के कारण 14 मार्च 2020 से राज्यभर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया गया था। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top