सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि अतिक्रमण संबधित मामलों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें।
उन्होंने राज्य उच्चपथ 87 सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अतिक्रम के मामलों का समीक्षा भी किया। राज्य उच्च पथ 87 रुन्नीसैदपुर-भिसवा पथ अंतर्गत अंचल सुरसंड में कुछ भूधारियो द्वारा अधिग्रहित भूमि उपर किये गए अतिक्रमण को खाली कराने को लेकर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त भूमि पर अतिक्रमण के कारण सड़क के चौड़ीकरण एवम सुदृढ़ीकरण के कार्य मे बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि संबधित विभाग द्वारा भी अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीडीओ एवम सीओ सुरसंड आपस मे समन्वय कर मार्च के प्रथम सप्ताह में ही अभियान चलाकर उक्त अतिक्रमित भूमि को खाली करवाये।
एसडीओ एवम एसडीपीओ पुपरी को निर्देश दिया कि स्वयं उपस्थित रहकर अपनी देख-रेख में उक्त कार्य को करवाना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करे कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरुद निश्चित रूप से करवाई करें।





