दिल्ली-एनसीआर के आधा दर्जन इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद..
▪️ट्रैक्टर परेड के के दौरान कुछ प्रदर्शकारियों ने लाल किला पहुँच गए और कैम्पस में अपना झंडा फहराया..
दिल्ली: समूचे दिल्ली में चल रहे किसानों के उग्र प्रदर्शन के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ( Ministry of Home Affairs ) के अस्थायी रूप से सिंधु, गाजीपुर, टिकरी बॉर्डर, मुबरका चौक, और नांगलोई में मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक इंटरनेट सर्विस स्थगित कर दी गई है।
किसानों की ट्रैक्टर परेड दिल्ली की सड़कों पर उत्पात का रूप ले चुकी है. दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हुई है।
प्रदर्शनकारियों ने लालकिले पर अपने संगठन के झंडे को फहरा दिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से कई जगह तोड़फोड़ भी की गई है।


