सीतामढ़ी डीएम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग द्वारा धारित/ स्वामित्व की भूमि एवं विभिन्न उद्देश्य से अर्जित/ अधिग्रहित भूमि का विवरण विहित प्रपत्र में जिला के बंदोबस्त कार्यालय में उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक किया..
सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग द्वारा धारित/ स्वामित्व की भूमि एवं विभिन्न उद्देश्य से अर्जित/ अधिग्रहित भूमि का विवरण विहित प्रपत्र में जिला के बंदोबस्त कार्यालय में उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक किया।
वैसे विद्यालय जिसकी भूमि अतिक्रमण है उसे अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु संबंधित भूमि का सीमांकन विद्यालय के नाम से जमाबंदी एवं दाखिल खारिज कराने हेतु भी जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त दाखिल खारिज के लंबित मामले, बंदोबस्ती, एनएच 527 को लेकर भू अर्जन संबंधित मामले, अतिक्रमण आदि को लेकर भी जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा किया गया एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।


