पुपरी के कुछ युवाओं ने शनिवार को मानवता के मिशाल पेश किया। रात लगभग 8 बजे जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पुपरी में एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली। उस समय उनके साथ कोई नहीं था। अज्ञात महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। जिस कारण पहचान करने में दिक्कत हो रही थी।
इस बात की खबर पुपरी के कुछ युवाओं को मिली। जो सोशल मीडिया के सहारे महिला के पहचान करने में लग गया। महिला का पहचान इंदु देवी, पति लखींद्र राय, ग्राम पंचायत पिपराढी के रूप में हो पाया।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
जब तक उस महिला को वहाँ उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता राजा रौनियार, रवि ठाकुर, सत्यानंद कर्ण, प्रदीप गिरी, अनिल कुमार साहू व अन्य लोगों के द्वारा रेलवे पुलिस जीआरपी द्वारा पुपरी PHC में लाया गया। जहां डॉ अरविंद ने स्थिति को गंभीर बताया। बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सीतामढ़ी भेज दिया गया।
![]() |
Advertisement |
हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं कर्मियों ने युवाओं को तारीफ किया। उन्होंने कहा कि महिला को समय पर हॉस्पिटल पहुंचती तो स्थिति और नाजुक हो सकती थी।
PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 पर कॉल या whatsapp मेसेज कीजिये |