ईशान किशन कौन है? पढ़िये ईशान किशन की जीवनी...

0

जब से भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया तब से पूरी दुनिया के लोग ईशान किशन के बारे में जानना चाहता है। आखिर कौन है ईशान किशन? ईशान किशन का घर कहाँ है? ईशान किशन का जाति कौन  है? ईशान किशन के माता-पिता कौन है? इत्यादि..

वीडियो देखिये:


आज आपको मैं ईशान किशन के जीवनी के साथ-साथ उनके बारे में कुछ रोचक बातें बताऊंगा..

उससे पहले दोहरा शतक पर बात कर लेते हैं। 10 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेले। इसके बाद सलामी जोड़ी भारत के लिए चिंता का विषय थी, क्योंकि धवन भी फॉर्म में नहीं थे। इस मैच में भी वह छोटे स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, रोहित की जगह टीम में शामिल किए गए ईशान किशन अलग इरादों के साथ क्रीज पर आए थे। उन्होंने पहले एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की फिर बांग्लादेश के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। 

ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा की डेट शीट जारी, 1 फरवरी से इंटर और 14 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी आयोजित..

किशन ने इस मैच में 131 गेंदों में 210 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के निकले। किशन ने 160.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जिस वजह से ईशान किशन ने क्रिस गेल का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। सबसे पहले यह कारनामा सचिन ने किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रन बनाए थे। इसके बाद सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। रोहित ने तीन बार यह कारनामा किया और अब किशन यह कीर्तिमान हासिल करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।


अब बात करते है उनके जीवनी पर..

ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना, बिहार में हुआ था। उनके पिता प्रणव कुमार पांडेय एक बिल्डर हैं जबकि उनकी सुचित्रा सिंह एक गृहिणी हैं। ईशान किशन का पैतृक गांव औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव है । उनके भाई राज किशन राज्य स्तर के पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की। फिर उन्होंने कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना में दाखिला लिया।

उनकों पढ़ाई से ज्यादा क्रेकेट खेलना बहोत पसंद था। जिसे के कारण उनकों एक बार स्कूल से निकाल दिया गया था । उनकों अपने किताबें पर क्रेकेट की चित्रकारी करता रहता था। उन्होंने 7 साल की उम्र में अलीगढ़ के ” स्कूल वर्ल्ड कप ” में अपने स्कूल के क्रेकेट टीम का कप्तानी किया था। इससे पता चलता है कि छोटी सी उम्र में क्रेकेट का भरपूर ज्ञान और कौशल था।

ये भी पढ़ें:अविश्वसनीय: 1674km/h की स्पीड से घूमती धरती क्या आपने देखी? कैमरे में हुई कैद, वायरल हो रहा वीडियो, आप भी देखिए..

ईशान किशन के रोचक बातें

* उन्होंने रणजी ट्राफी के एक मैच में झारखंड टीम के तरफ से दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाया था। उसमें उन्होंने 14 छक्के लगा कर रिकॉर्ड बनाया था। 

*उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भारत के तरफ से कप्तानी किया था। उनकी कप्तानी के कारण टीम फाइनल तक पहच पाई थी। मगर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 


ईशान के भाई राज ने, उसे क्रिकेट को अपने कैरियर के रूप में आगे बढ़ाने में उसका समर्थन किया। इनके कोच संतोष कुमार के अनुसार, उसकी प्रतिभा मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों का अपना आदर्श मानते है।


ईशान किशन का आईपीएल कैरियर

उन्होंने रणजी ट्राफी के एक मैच में झारखंड टीम के तरफ से दिल्ली के खिलाप 273 रन बनाया था।जिसके कारण उनकों 2016 में गुजरात लायंस ने खरीद लिया था । मगर उनकों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलने का बहोत रुचि था। उन्होंने 2017 तक गुजरात लायंस के तरफ से आईपीएल मैच खेला था। उनकों 2018 में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया था। कारण  उन्होंने आईपीएल में बहोत शानदार प्रेदेर्शन किया था। उनकों  IPL 2022 में मुंबई इंडियंस ने ₹15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था ।


IPL Auction 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ वो आईपीएल ऑक्शन इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं अभी भी युवराज सिंह पहले नंबर पर बने हुए हैं। युवराज को 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।


ईशान की जिद के आगे झुका परिवार

ईशान जब 12 साल के थे तब उनके परिवार ने पटना को छोड़कर रांची में बसने का फैसला किया था। उनके पिता के मुताबिक ईशान के कोच ने शहर छोड़ने की सलाह दी थी ताकि वे उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार हो सके। मां इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ईशान की जिद के आगे परिवार ने अंत में रांची जाने का फैसला कर लिया।


15 साल की उम्र में रणजी टीम में हुआ था चयन

किशन का चयन जब झारखंड रणजी टीम के लिए हुआ था तब वे 15 साल के थे। इसके बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 में वे टीम इंडिया के कप्तान थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला टी20 मैच खेला था। हालांकि, अब तक किशान वनडे क्रिकेट में नौ मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन अपने 10वें मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया है और अब चयनकर्तओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अगर किशन अपनी लय बरकरार रखते हैं तो 2023 विश्व कप में भी भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं।



PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 , 88773 52086 पर कॉल या whatsapp मेसेज कीजिये |

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+919304651260

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+918877352086

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top