सीतामढ़ी: निम्न परिवार के लड़का-लड़की जो कि शहर से दूर गाँव में रहकर बड़े-बड़े सपना देखता है तो उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करना पड़ता हैं। आज उसी मेहनत के दम पर एक छोटे से गांव हरपुरवा (बाजपट्टी) का रवि कुमार बिहार मैट्रिक परीक्षा 2022 में 500 में 473 नंबर लाकर अपने माता-पिता, सहित जिला का भी नाम रौशन किया।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद रवि कुमार ने जिला में टॉप कर नाम रौशन किया है। रवि हरपुरवा गांव निवासी विश्वनाथ चौधरी और गृहिणी रंजु देवी का पुत्र है। पिता पूना में पान की दुकान करते है। गरीबी के बावजूद उसने कड़ी मेहनत और लगन के बदौलत उसने यह उपलब्धि हासिल की है।
![]() |
Pic:TVBN |
रवि डुमरा स्थित सीतामढी हाई स्कूल (एमपी हाईस्कूल) का छात्र है। उसके कुल प्राप्तांक 473 में सभी विषयों में नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक है। सबसे ज्यादा हिंदी में 98, गणित में 97, विज्ञान में 95, सामाजिक विज्ञान में 92 और संस्कृत में 91 अंक मिला।
रवि ने बताया कि उसकी इच्छा इंजीनियर बनने की है। उसने बताया कि ब्रजकिशोर राय उनके आदर्श है।
ये भी पढ़े:दसवीं के बाद क्या करें..
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
सीतामढ़ी जिला के टॉपर :
1. रवि कुमार ( एमपी हाई स्कूल,डुमरा) : रैंक 1
2. रौशन कुमार ( उच्च विद्यालय, परसौनी) : रैंक 2
3. मनीष कुमार (एसएल हाई स्कूल,चरौत) : रैंक 2
4. रामविश्वास कुमार (हाई स्कूल,खैरबा विशनपुर) : रैंक 2
5. मो. तौसीफ राजा (गांधी हाई स्कूल,परिहार) : रैंक 2
6. मो. नाविस वारसी (हाई स्कूल बाजपट्टी) : रैंक 3
शिवहर जिला के तीन बच्चें राज्य के टॉप टेन में शामिल है :
1. मासूम राजा (प्राप्तांक 482)
2. रोहित राज (प्राप्तांक 480)
3. प्रियांशु कुमारी (प्राप्तांक 478)
ये तीनों बिहार के टॉपर लिस्ट में भी शामिल हैं।
पुपरी लाइव न्यूज़ "रवि" का उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हैं।