6 अक्टूबर 2021 के बाद 21 मार्च 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ था और न ही महंगा। |
LPG Latest Price: पांच राज्यों के चुनावों के कारण 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए है। इतना ही नहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ है।पटना में यह 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई है। दिल्ली में अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा। वहीं पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा। आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे। |
|
हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला। बता दें अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़े हैं, जबकि एक मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 81 रुपये बढ़ी है। अब घरेलू सिलेंडर 50 रुपया महंगा हो गया है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद 21 मार्च 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ था और न ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थीं। |
अधिक जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक
करें |
चुनाव के बाद दाम बढ़ने का अंदेशा सच हुआ.. चुनाव और पेट्रोल-डीजल के दाम का आपसी संबंध देखें, तो मौजूदा सरकार अब तक तीन बार चुनाव से ठीक पहले तेल के दाम स्थिर रखती है, जबकि चुनाव के बाद दाम बढ़ जाते हैं। इन तीन राज्यों में चुनाव और पेट्रोल-डीजल के कनेक्शन को यहां समझा जा सकता है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 6 अप्रैल से 29 अप्रैल 2021 तक चुनाव हुआ। 23 फरवरी 2021 से पेट्रोल-डीजल के दाम फ्रीज हो गए। 2 मई को जब चुनाव के नतीजे आए। 4 मई से अगले पांच महीने तक पेट्रोल के दाम हर दिन या फिर हर दूसरे दिन बढ़ते गए। इस दौरान करीब 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। |