यूक्रेन पर बम बरसने से बिहार को कैसे हो रहा नुकसान?
बिहार के भागलपुर की सिल्क की डिमांड पूरी दुनिया में है। भागलपुर से सिल्क वस्त्र बड़े पैमाने पर यूक्रेन में निर्यात होते हैं। यूक्रेन में रूसी बमबारी होने का सीधा असर बिहार के सिल्क उद्योग पर हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक यूक्रेन में हमले के चलते करीब 20 फीसदी सिल्क के ऑर्डर कैंसिल हो गए हैं। जिसके कारण 100 करोड़ का नुकसान हो सकता है। सिल्क कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यूक्रेन पर हमले से पूरे यूरोप में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इस वजह से ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं। उनका कहना है कि महज कुछ दिनों के भीतर करीब 20 फीसदी का नुकसान हो रहा है। युद्ध खत्म होने के बाद भी सिल्क के निर्यात सामान्य होने में ठीक-ठाक समय लग सकता है।
साभार: नवभारत टाइम्स