अगर आपका भी बैंक में खाता हैं और अभी तक यह काम नहीं किये है तो आपको यह काम जरूर कर लेना चाहिए।
भारत के सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (State Bank India) ने अपने ग्राहकों से चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए मार्च के अंत से पहले अपने पैन कार्ड को अपने आधार से लिंक करवाना जरूरी हैं। एसबीआई ने हाल ही में एक ट्विट कर कहा कि पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कर के एक निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें।
आप आसानी से पैन से आधार को लिंक कर सकते है, ये तरीका अपनाइए
स्टेप
1. आयकर विभाग के ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
2.यहां Link Aadhar सेक्शन पर क्लिक करें।
3.अब अपना सही-सही आधार,पैन नंबर नाम भरें।
4."Link Aadhar" विकल्प पर क्लिक करें।
5.क्रेडेंशियल भरने के बाद, आईटी विभाग आधार में दर्ज जानकारी के अनुसार आपके नाम, जन्मतिथि और लिंग को मान्य करेगा। इसके बाद लिंकिंग का काम पूरा हो जाएगा।
पैन से आधार को लिंक नहीं किया तो क्या होगा?
अगर आप पैन को आधार से लिंक नहीं करते है तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इस संबंध में, केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (CBDT) ने यह बताया कि समय सीमा के बाद आधार से लिंक होने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा। काफी समय से कोविड-19 महामारी के कारण लिंक करने का समय सीमा कई बार बढ़ाई गई हैं।फिलहाल यह समय सीमा 31 मार्च तक हैं।