सीतामढ़ी: समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का पोषण पखवाड़ा 2021 का उद्घाटन किया गया।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा रंगोली का अवलोकन, सेल्फी एवम् अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह पोषण पखवाड़ा 2021 गुब्बारा उड़ाते हुए शुभारंभ किया गया। आईसीडीएस सीतामढ़ी के पोषण स्टॉल का जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। स्वागत गान पश्चात बारी बारी से मंच पर आसीन सभी लोगों का पोषण गमला देकर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा गर्भवती रिंकू कुमारी केंद्र संख्या 69 डुमरा को गोद भराई एवं माता मंजू देवी केंद्र संख्या 02 डुमरा सदर को अन्नप्राशन कराया गया। महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा था।
उपस्थित महिलाओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करने को काफी उत्साहित थी। श्रेया द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार पूर्वक अहम जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा नारी यह कोई सामान्य शब्द नहीं बल्कि एक ऐसा सम्मान है जिसे देवत्व प्राप्त है नारियों का स्थान वैदिक काल से ही देवतुल्य है इसलिए नारियों की तुलना देवी देवताओं और भगवान से की जाती है। जब भी घर में बेटी का जन्म होता है तब यही कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आई है। जब घर में नवविवाहित बहू आती है तब भी उसकी तुलना लक्ष्मी के आगमन से की जाती है। क्या कभी आपने सुना है बेटे के जन्म पर ऐसी तुलना की गई हो कि घर में कुबेर आए हैं या विष्णु का जन्म हुआ है, नहीं यह सम्मान केवल नारी को प्राप्त है जो कि वेदों पुराणों से चला आ रहा हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का पोषण पखवाड़ा 2021 पर ज़िला पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलाया गया। आज मैं भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने का वचन देती हूं। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान मैं हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुचाऊंगी। सही पोषण का अर्थ पोस्टिक आहार, साफ पानी और सही प्रथाएं।
मैं पोषण अभियान को एक देशव्यापी जन आंदोलन बनाऊंगी, हर घर हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण की गूंज उठेगी। इस जन आंदोलन से मेरे भारतीय भाई और बहन और सब बच्चे स्वस्थ होंगे और पूरी क्षमता प्राप्त करेंगे। यह मेरी प्रतिज्ञा है सही पोषण देश रोशन।
पोषण और स्वास्थ्य में बेहतरीन कार्य करने हेतु जिले के सभी 18 परियोजनाओं के एक-एक समूह को पचास हजार अर्थात समूह की प्रति सदस्य को ₹10000 का सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।
अंत में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती चांदनी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, ओएसडी विकास कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता नीलम कुमारी, सोनी कुमारी, रंजना भारती, जिला नियोजन पदाधिकारी रजिया इदरीसी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह,डीपीएम।
महिला विकास निगम ब्रजेश चंद्र सुधाकर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सभी महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम, आशा सेविका ,सहायिका महिला हेल्पलाइन परियोजना प्रबंधक श्रीमती पुष्पा कुमारी, जिला समन्वयक रूपम कुमारी, महिला पुलिस एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Advertisment