सीतामढ़ी:बुधवार को सुबह 04 बजे जिलाधिकारी ने जेल की साफ-सफाई, कोविड गाइड लाइन का अनुपालन, बन रहे भवन, जेल रसोई आदि का जायजा लिया।
सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त, तरनजोत सिंह(भा0प्र0 से0) अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच, पीजीआरओ सीतामढ़ी, अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीतामढी, सदर अपर अनुमंडल पदाधिकारी , वरीय उप समाहर्ता (5), पु०नि० (4), पु०अ०नि० (10), स०अ०नि० (2), महिला पु०अ०नि० (5) कुल लगभग 85 दंडाधिकरी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुरुष एवम महिला बल के साथ सुबह 4 बजे ही मंडल कारा, सीतामढी का औचक निरिक्षण किया गया एवं कई टीम बनाकर सघन जांच किया गया।
जाँच के क्रम में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मंडल कारा से बरामद की गई। जिलाधिकारी ने जेल में हो कोविड के गाइड लाइन के अनुपालन के संबंध में भी जायजा किया एवम यह निर्देश दिया कि वर्तमान में कोविड संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशो का अनिवार्य रूप से अनुपालन करे।
उन्होंने जेल की साफ-सफाई, जेल रसोई का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा लगभग 200 कैदियों की क्षमता वाली निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भवन अपने निर्माण के अंतिम चरण में पाया गया। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवम निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि अविलम्ब भवन निर्माण के कार्य को पूर्ण कर रिपोर्ट करें।
जब्त सामानों का विवरण :-
(1) बिना सिम का दो मोबाइल।
(2) एक पूड़ीया (छोटा) खैनी।
(3) एक काला रंग का चार्जर।
(4)एक छोटा चुनौटी।
Advertisment