5507 लाख की 73 योजना सरकार को प्रस्ताव हेतु स्वीकृत..

0

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीमा क्षेत्र विकास योजना को लेकर बैठक आयोजित।

सीतामढ़ी: सीमा क्षेत्र विकास योजना 2020-21, 2022-23, 2023-24 की योजनाओं की स्वीकृति हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला योजना पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र कार्य प्रमंडल पुपरी आदि के साथ बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2014-15 से 2020-24 तक का अनुमोदित योजनाओं की  पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित समीक्षा की गई।


जिला योजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि  पुराने पोर्टल पर परियोजनाओं की संख्या  अनुमोदित योजनाओं की संख्या से कम दिखाई जा रही है नए पोर्टल पर प्रदर्शित योजनाओं की संख्या से मिलान की गई है 2019-20 की सभी योजनाएं पूर्णतः सही पाया गया है शेष वर्षो की योजना  की  मिलान प्रक्रियाधीन है। 

वर्ष 2020-21 की योजनाओं को अपलोड करने में गांव की सूची प्रदर्शित नहीं हो पा रही है जिसमें योजनाओं को अपलोड करने में कठिनाई हो रही है जिसे योजना एवं विकास विभाग को अवगत करा दिया गया है।  पूर्व में वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक योजनाओं का अनुमोदन हेतु योजना एवं विकास विभाग को भेजा जा चुका है।

बैठक में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने हेतु कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं चल रहे कार्यों की समीक्षा भी किया गया। 

जिले में वर्ष 2020-21 हेतु अनुमोदन के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में 6 योजनाये जिसकी लागत राशि 560 लाख रुपए है, शिक्षा के क्षेत्र में 6 योजनाये जिसकी लागत राशि 385 लाख रुपये है, वही पथ के क्षेत्र में 4 योजनाएं जिसकी लागत राशि 369 लाख रुपए है। 

वर्ष 2021-22 हेतु अनुमोदन के लिए योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में 7 योजनाएं जिसकी लागत राशि 580 लाख रुपए है, शिक्षा के क्षेत्र में 5 योजनाएं जिसकी लागत राशि 458 लाख रुपए हैं, वही पथ के क्षेत्र में 3 योजनाएं जिसकी लागत राशि 307 लाख रुपए हैं। 


वर्ष 2022-23 हेतु अनुमोदन के लिए स्वास्थ्य में 9 योजना जिसकी लागत राशि 540 लाख रुपए है, पथ के क्षेत्र में 9 योजनाएं जिसकी लागत राशि 825 लाख रुपए हैं।

वहीं वर्ष 2023-24 हेतु अनुमोदन के लिए स्वास्थ्य योजना में 1 जिसकी लागत राशि 25 लाख  रुपए है, शिक्षा के क्षेत्र में 2 योजनाएं जिसकी लागत राशि 30 लाख रुपए है, सामुदायिक भवन 1 जिसकी लागत राशि 15 लाख  रुपए है, पथ के क्षेत्र में 20 योजनाएं हैं जिसकी लागत राशि 1413 लाख रुपए हैं। 

वर्ष 2020, 2021,2022,2023 2024 तक कुल 4 वर्षों के लिए कुल 73 योजनाएं प्रस्तावित की गई है जिसकी कुल राशि 5507 लाख रुपए हैं। उक्त बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र कार्य प्रमंडल पुपरी, ओएसडी मुमुक्षु कुमार चौधरी कुमार उपस्थित रहें ।




Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top