प्राप्त समस्याओं के आलोक में जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश..
सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने आज समाहरणालय में जिले के जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनसे प्राप्त जनसमस्याओं के आलोक में संबधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा भी किया एवम उनसे फीड बैक भी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को पूरी गंभीरता से ले, ताकि आम जनों की समस्याओं का ससमय निदान हो सके।
परिहार विधान सभा सदस्या गायत्री देवी ने अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवस योजना एवम राशन कार्ड से सबंधित आदि कई जनसमस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत करवाया, जिसपर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर अविलम्ब निष्पादन करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, ओएसडी मुमुक्ष चौधरी, डीपीआरओ परिमल कुमार, ओएसडी विकास कुमार आदि उपस्थित थे ।
Advertisment
Advertisment





