निश्चय योजना अंतर्गत हर-घर नल का जल, पक्की गली-नली योजनाओ में अनियमियता एवम गड़बड़ी करने वालो की खैर नही।
सीतामढ़ी: जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सरकार के निश्चय योजना अंतर्गत हर घर नल का जल, पक्की गली नली योजना की लगातार जाँच जारी है। जिला स्तर एवम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो द्वारा पंचायतो में जाकर योजना की जांच की जा रही है।
स्वयं जिलाधिकारी द्वारा भी कई पंचायतो में जाकर नल-जल योजना, पक्की गली नली योजना आदि की जाँच की गई है एवं करवाई भी की गई है। सोनवर्षा प्रखंड के रामनगरा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के वार्ड प्रबंधन एवम क्रियान्वयन समिति के विरुद्ध पक्की गली नली योजना में जांचोपरांत गड़बड़ी एवम अनिमियता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई की गई है।
गौरतलब हो कि विन्देश्वर राय ग्राम रामनगरा पंचायत भलुआहा द्वारा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुमंडल सीतामढ़ी सदर में लोक शिकायत दर्ज किया गया था। परिवादी के परिवाद के पत्र के आलोक में पंचायत तकनीकी सहायक कामिनी कुमारी द्वारा जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन से स्पष्ट हुआ कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति वार्ड नंबर 13 द्वारा अनियमितता बरती गई है। जांच प्रतिवेदन के आलोक में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति वार्ड 13 ग्राम पंचायत राज भलुआहा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनबरसा के द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी से स्वीकृति मांगी गई थी।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी की स्वीकृति के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनबरसा द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति वार्ड नंबर 13 ग्राम पंचायत राज भलुआहा के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईं है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि विभिन्न जाँच प्रतिवेदन के आलोक में शीघ्र ही कई पंचायतो के वार्ड क्रियान्वयन समिति के विरुद्ध करवाई की जाएगी।





