सी.एम.कॉलेज,दरभंगा केंद्र पर इग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त: डा. राजीव कुमार
इग्नू के जनवरी-2020 सत्र में ऑनलाइन नामांकन जारी, अंतिम तिथि 28 फरवरी तक- डा. चौरसिया.
दरभंगा: इग्नू की दिसंबर-2020 सत्रांश परीक्षा सी एम कॉलेज, दरभंगा केंद्र पर 8 फरवरी से 13 मार्च 2021 के बीच संपन्न हो रही है। परीक्षा की नियमानुकुल तैयारी के उद्देश्य से सी एम कॉलेज, दरभंगा के इग्नू समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया की टीम द्वारा पूर्णतः कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है। परीक्षा प्रातःकालीन तथा संध्याकालीन-दो सत्रों में आयोजित की जा रही है, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, बीसीए,पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट आदि कोर्सों के छात्र शामिल हो रहे हैं।
परीक्षार्थी अपने हॉल टिकट तथा इग्नू आईडेंटिटी कार्ड के साथ शामिल हो रहे हैं इग्नू-परीक्षा में..
परीक्षार्थी को इग्नू वेबसाइट से डाउनलोड हॉल टिकट तथा फोटोयुक्त आईडेंटिटी कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए मास्क पहनना तथा सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र का पूर्व में क्षेत्रीय निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह, प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा के बाद आज सहायक निदेशक डॉ राजीव कुमार ने किया निरीक्षण..
सी एम कॉलेज के इग्नू-परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए क्षेत्रीय केन्द्र,दरभंगा के सहायक निदेशक डॉ राजीव कुमार ने परीक्षा को पूर्णतया शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त बताया तथा चल रही परीक्षा की तैयारी पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। डॉ राजीव ने कहा कि यूजीसी मानकों के अनुसार कुछ विद्यार्थियों को पूर्व या अगली परीक्षा के आधार पर प्रमोट भी किया किया जा रहा है,जबकि उन्हें भी असाइनमेंट जमा करना एवं प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है।
पूर्व में इग्नू, दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह तथा सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने भी परीक्षा का निरीक्षण किया..
सी एम कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक सह परीक्षा केंद्र अधीक्षक डॉ आर एन चौरसिया ने बताया कि उक्त परीक्षा के संचालन में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा तथा सी एम कॉलेज, दरभंगा परिवार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि इग्नू के जनवरी-2021 सत्र में नामांकन जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी 21 निर्धारित है। छात्र अपनी रुचि, क्षमता तथा पाठ्यक्रम की उपलब्धता के आधार पर कोर्सों का चयन करे तथा इग्नू के उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री का उपयोग करते हुए न केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करें, बल्कि अपने ज्ञान को बढ़ाते हुये अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें।





