Breaking news पुपरी के बछारपुर कब्रिस्तान के पास में अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली..

0

सीतामढ़ी:जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के बछारपुर कब्रिस्तान के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पुपरी के स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर जख्मी कर बाइक लूट किया। यह घटना लगभग शाम 6-7 बजे की हैं।

इलाजरत वव्यसाई संजर कुमार


मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाई की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। वह मूलतः सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। अभी पुपरी में डेरा लेकर रह रहें हैं। आवपुर में उनका सोना-चांदी का दुकान है। स्वर्ण व्यवसाई दुकान बंद कर के अपने घर जा रहें थे, इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने कब्रिस्तान के  सामने ओवरटेक कर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर बाइक लूट लिया। 


जख्मी संजय को घायल अवस्था में सीतामढ़ी लाया गया। नंदीपंत मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉ वरुण कुमार के क्लिनिक में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुपरी थाना अध्यक्ष जांच में जुट गई है।




Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top