सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यलय कक्ष में आम-जन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कई शिकायतो का ऑन स्पॉट निष्पादन किया। अधिकतर भूमि विवाद, वासगीत पर्चा, अतिक्रमण, मधनिषेध, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित मामले आये।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतो को लेकर सबंधित पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया। मौके पर ओएसडी मुमुक्षु कुमार चौधरी सहित कई विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisment
Advertisment





