सीतामढ़ी डीएम विधिव्यवस्था, आने वाले पर्व त्योहार, मधनिषेध, वाहन जाँच, पंचायत चुनाव आदि को लेकर किया विस्तृत समीक्षा..

0

सीतामढ़ी: विधिव्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय  मे बैठक कर आने वाले पर्व-त्योहार, मधनिषेध, वाहन जाँच, यातायात व्यवस्था विधि व्यवस्था आदि का विस्तृत समीक्षा किया।



जिलाधिकारी ने कहा कि विधिव्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवम लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुचनातंत्र को अधिक से अधिक सक्रिय कर पूरी टीम भावना के साथ कार्य ताकि सकरात्मक परिणाम प्राप्त की जा सके।


रात्रि गश्ती अधिक से अधिक करें। उन्होंने कहा कि चौकीदारी परेड अनवरत जारी रहना चाहिये साथ ही भूमिविवाद को लेकर सभी थानों में होने वाली शनिवार की बैठक भी जारी रखेंगे। 


उन्होंने कहा कि छोटी छोटी घटनाओं पर भी त्वरित रूप से संज्ञान ले, ताकि किसी भी प्रकार की बड़ी घटना को रोका जा सके। आने वाले पर्व त्योहारों एवम पंचायत चुनाव के अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर अभी से ही सभी आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दे। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन में कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।


जिलाधिकारी ने कहा कि मधनिषेध को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर सख्त से सख्त कदम उठाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब या कारोबारियों को लेकर पूरी सतर्कता बरते। उन्होंने कहा कि ओभर लोडिंग को लेकर सघन जाँच अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि खनन, परिवहन एवम उत्पाद की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी एवम सघन जाँच अभियान चलाए। 


खनन, परिवहन एवम उत्पाद की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी एवम सघन जाँच करने का दिया निर्देश।


उन्होंने कहा कि नदियों से अवैध बालू एवम मिट्टी की कटाई पर कड़ी नजर रखे। सड़क सुरक्षा एवम जाम की समस्या को लेकर भी पुलिस की अपनी जबाबदेही है और इसे प्राथमिकता के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि बालू-गिट्टी 10 या 12 चक्का के ट्रक से ढुलाई करना है, अगर अधिक चक्का के ट्रक से ढुलाई हो रही है तो उसे जप्त करे। ज्यादा दुर्घटना वाले स्थलों को चिन्हित कर दुर्घटनाओं के कारणों की जाँच करे, एवम उसके निदान हेतु प्रस्ताव भी दे। उक्त बैठक में एसपी अनिल कुमार, एडीएम विभागीय जाँच महेश कुमार दास, निर्देशक डीआरडीए, मुमुक्ष चौधरी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top