साइबर फ्रॉड मामले में हरियाणा पुलिस ने सीतामढ़ी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों ने हरियाणा के गुरुग्राम इलाके के एक व्यक्ति से 4.80 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के डोरपुर गांव निवासी गोविंद झा और दिग्विजय कुमार के रुप में की गई। इसे हरियाणा पुलिस पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी।
![]() |
Ai pic |
इसकी जानकारी नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति से चार लाख 80 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। मामले की जांच करते हुए गुरुग्राम पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नानपुर पहुंची। जहां से स्थानीय पुलिस की मदद से डोरपुर गांव में छापेमारी कर गोविंद झा को पकड़ा गया। पकड़े गए गोविंद झा से नानपुर थाने पर ही गुरुग्राम पुलिस ने पूछताछ की। इसमें उसने साइबर फ्रॉड करने की बात स्वीकार की।
साथ ही पुलिस को बताया कि उसके दो अन्य युवकों ने मिलकर साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया था। इसमें दोनों युवकों को फ्रॉड की गई राशि में से एक-एक लाख रुपये मिले थे। वहीं एक अन्य व्यक्ति को 2.80 लाख रुपये मिले थे। नानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोविंद से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर डोरपुर गांव से ही दिग्विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि, तीसरा युवक पकड़े में नही आ सका। साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार दोनों को युवकों को अपने साथ ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस ने न्यायालय में वारंट प्रे किया था। इसके आधार पर बुधवार को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों को हरियाणा पुलिस अपने गुरुग्राम लेकर चली गई है।