भारत में ज्यादातर लोग ट्रेवल करने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। इंडियन रेलवे दुनिया में चौथी सबसे बड़ी और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क मानी जाती है। ट्रेन से कई लोग सफर तो करते हैं लेकिन इससे जुड़ी कई छोटी-बड़ी बातों से आज भी अनजान हैं। ये चीजें हर बार हम अपनी आंखों के सामने देखते हैं लेकिन इनका मतलब नहीं समझ पाए। ऐसी ही एक ख़ास चीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। भारतीय रेल से अगर आप कई बार यात्रा कर चुके हैं, तो जरा इस सवाल का जवाब देकर दिखाइए।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
ट्रेन में कई डिब्बे होते हैं। डिब्बे यानी बोगी। लेकिन क्या अपने ये नोटिस किया है कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे हमेशा एक्स (X) का निशान होता है। पीले रंग से डिब्बे में बड़ा सा X लिखा होता है। लोग इसे देखते तो हैं लेकिन काफी कम लोग ही इसका मतलब जानते हैं। आज हम आपको इसी बात का मतलब बताने जा रहे हैं। अगर आपको आजतक ऐसा लगता था कि ये निशान यूं ही बना होता है, तो आपको बता दें कि आप गलत हैं। इसका एक ख़ास मतलब होता है जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
X ना होने का भी है मतलब
नियम के अनुसार हर ट्रेन के आखिरी डिब्बे में एक्स का निशान बनाना जरुरी है। लेकिन अगर आपकी नजर कभी किसी ऐसी ट्रेन पर पड़ जाए, जिसके आखिरी डिब्बे पर ऐसा निशान नहीं है, तो इसका भी एक ख़ास मतलब है। दरअसल, जब ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर एक्स नहीं लिखा जाता, तो इसका मतलब है कि वो ट्रेन इमरजेंसी स्थिति में चलाई जा रही है। तब ही आपको आखिरी डिब्बे पर ये निशान नजर नहीं आएगा।
इसलिए बनता है एक्स का निशान
ट्रेन के आखिरी डिब्बे में एक्स का निशान खास वजह से बनाया जाता है। इसे बनाने का नियम इंडियन रेलवे बोर्ड ने लिया था। नियम बनाए जाने के बाद से लगभग हर ट्रेन के डिब्बे के आखिरी में इस निशान को बोल्ड कर बनाया जाता है। इस निशान का मतलबा है कि ये बोगी ट्रेन की आखिरी बोगी है। एक्स के अलावा लास्ट बोगी को दर्शाने के लिए उसपर एलवी भी लिखा जाता है। एलवी यानी लास्ट वेहिकल। इसके अलावा एक और निशान है जो ट्रेन की आखिरी बोगी को दर्शाता है। वो है इसपर ब्लिंक होने वाली रेड लाइट।