HOW TO USE FREE TIME AFTER EXAM : मैट्रिक, इंटर के परीक्षा के बाद खाली समय का सदुपयोग कैसे करें?
अगर आप यह पोस्ट पढ़ रहे है और आप एक स्टूडेंट है, और अभी आप अपना बोर्ड की परीक्षा दे दिए हैं| परीक्षा देने के बाद अब आपके पास लगभग 2-3 महीने तक अपना रिजल्ट का इंतजार करना होगा | इस बचे महीने में बहुत से स्टूडेंट अपने खाली समय का सदुपयोग कर लेते है, क्योंकि उसे उनके परिवार या रिश्तेदार में सही दिशा - निर्देश देने वाला कोई न कोई होता है लेकिन बहुत से बच्चे इस खाली समय का सदुपयोग नहीं कर पाते क्योकि उन्हें कोई सही दिशा - निर्देश देने वाले नहीं होते ये ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में होता है तो आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे की 10th और 12th के परीक्षा के बाद बच्चे खाली समय का सदुपयोग कैसे करे |
1. कंप्यूटर कोर्स करें - हमलोग आज एक डिजिटल दुनिया में जी रहे है, अब हर क्षेत्र डिजिटल होता जा रहा है चाहे वह क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि या व्यापार कुछ भी हो इस सभी का कोई कार्य भी डिजिटल रूप यानी कंप्यूटर के द्वारा हो रहा है, ऐसे में आज के डिजिटल युग में कोई भी काम करने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक हो जाता है। कंप्यूटर कोर्स में DCA, ADCA ,TALLY, DFA मुख्य रूप से होते है ये कोर्स 3 महीने से लेकर एक 1 साल की अवधि का हो सकता सकता है | अगर आप इस खाली समय में कंप्यूटर का इस कोर्स में से कोई भी कोर्स कर लेते है तो आने वाले समय या वर्तमान समय में ही कही भी कंप्यूटर पर पार्ट टाइम काम करके कुछ रुपया भी कमा सकते हो जिससे आप अपने जेब खर्च या पढाई का खर्च भी निकाल सकते हो |
अगर आप सीतामढ़ी शहर में कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हो तो ADDA COMPUTER EDUCATION HUB सीतामढ़ी का बेस्ट और NO 1 कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान है , इसके संचालक है सीतामढ़ी के जाने माने जो की एक एक्टर, कवी, लेखक, समाजसेवी और शिक्षक AMIT DA है जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है | इसलिए आपको सीतामढ़ी में कंप्यूटर क्लास करना है तो ADDA COMPUTER EDUCATION HUB लक्ष्मी हाई स्कूल के सामने, गुदरी रोड सीतामढ़ी मोबाइल - 70048 07183 सबसे बेस्ट है |
2.अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखे - अक्सर बिहार बोर्ड के बच्चे इंग्लिश में कमजोर होते है, बिहार बोर्ड के ज्यादतर बच्चो को इंग्लिश की समझ, लिखना, बोलना नहीं आता जो की आगे चलकर इनके कैरियर में बाधा बनते रहे है ऐसे में बच्चो को इंग्लिश बोलना और लिखना सिखकर परीक्षा के बाद के खाली समय का सदुपयोग कर लेना चाहिए |
इंग्लिश लिखना और बोलना क्यों है जरुरी ?
- अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है जिसे सारे देश मे लोगों द्वारा आसानी से समझा जा सकता है, इसलिए हम इसे एकता की भाषा भी कह सकते है।
- विश्व से सभी जगहों पर ज्यादातर अंग्रेजी ही बोली जाती है और यही हमे सारे विश्व से जोड़ती है।
- हमारी शिक्षा प्रणाली अंग्रेजी पर ही आधारित है, इसलिए भारत मे अंग्रेजी सीखना बहुत ही आवश्यक है।
- आजकल तमाम तरह की कम्पनियाँ साक्षात्कार अंग्रेजी मे ही कराती है, इसलिए ऐसी जगहों पर एक अच्छा स्थान और सम्मान पाने के लिए अंग्रेजी जानना बहुत ही आवश्यक हो जाता है।
- निश्चित रुप से सभी को अपनी-अपनी मूल भाषाओं के बारे मे जानना चाहिए, लोकिन भारत मे अंग्रेजी का उतना ही महत्व है, इसलिए हमे अंग्रेजी सीखनी चाहिए।
- सार्वजनिक स्थान, होटल, रेस्टूरेन्ट, सिनेमा घर इत्यादि सभी स्थानों पर खाने की सूची अंग्रेजी मे ही होती है, इसलिए यदि आपको अंग्रेजी भाषा की जानकारी नही होगी तो वास्तव मे आपको शर्मिंदा महसूस होना पड़ेगा।
- अंग्रेजी केवल एक भाषा ही नही बल्कि यह एक संस्कृति भी है और पहनने, खाने जैसी कुछ सामाजिक और पारंपरिक कुरीतियों के वहिस्कार करने मे यह हमारी मदद करता है।
- अन्य भाषाओं की अपेक्षा अंग्रेजी सीखना बहुत ही सरल होता है, क्योकि अंग्रेजी भाषा मे हर तरह की शिक्षा सामाग्री का मिश्रण इंटरनेट पर अंग्रेजी मे ही मौजूद होता है। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि पहले आप अंग्रेजी भाषा को सीखें।
3.डांस सीखें - हमलोगों के परिवार, रिश्तेदार या आस-पास में अक्सर पार्टी, फंक्शन, उत्सव या कार्यक्रम होते रहता है, जिसमें लोग - लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते रहते है, कोई गाना गाता है, कोई डांस, कोई STANDUP, लेकिन जब हमें कुछ करने के लिए बोला जाता है तो हम कुछ नहीं कर पाते क्यूंकि हमें कुछ आता भी तो नहीं न ऐसे में हम सब के सामने खुद को अच्छा महसूस नही कर पाते, तो इसे दूर करने के लिए आप परीक्षा के बाद के खली समय में डांस के कुछ बेसिक स्टेप सीख सकते हो उसके बाद किसी भी पार्टी, फंक्शन, उत्सव में सिर्फ आपके ही चर्चे होंगे |
उम्मीद है की आपको हमारा ये आर्टिकल काफी उपयोगी होगा ,इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिये।