इलाज के लिए 05 लाख रुपये के निःशुक्ल ई-कार्ड बनेगा..

0

सीतामढ़ी: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत दिनांक 17.02.2021 से दिनांक 03.03.2021 तक चलने वाले आयुष्मान पखवारा को लेकर आम जनों के बीच विशेष प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता लाने हेतु जिला स्वास्थ समिति डुमरा से जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रचार प्रसार हेतु विधानसभा सदस्य सीतामढ़ी मिथिलेश कुमार उप विकास आयुक्त तरनजोत सिंह सिविल सर्जन सीतामढ़ी राकेश चंद्र सहाय वर्मा द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 


इस अवसर पर सीतामढ़ी विधान सभा सदस्य मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस योजना अंतर्गत देश भर के सभी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर पात्र लाभार्थी परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं । 

वही उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि आयुष्मान पखवारा के दौरान जिले के सभी प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत भवनों आरटीपीएस केंद्रों पर पात्र लाभार्थी कार्यपालक सहायकों द्वारा अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं इसके अलावा वसुधा केंद्र सीएससी सेंटर पर 30 रुपये मात्र के शुल्क में एवं इलाज की जरूरत पड़ने पर सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। 


साथ ही सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि यह योजना गरीब परिवार के लिए काफी लाभकारी है इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। इसके अंतर्गत सभी संस्थान में कार्यरत आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों का सूची के अनुसार चिन्हित कर अपने पंचयात में कार्यरत कार्यपालक सहायक के पास आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ले जाएगी। 


इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार सिन्हा एनसीडीओ, डॉ धनंजय कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक साहेब सिंह के साथ सबंधित पदाधिकारी  एवम कर्मी उपस्थित रहे।



Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top